नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार 17 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना मुकाबला खेलने उतरी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए रविंद्र जडेजा उपलब्ध नहीं थे। अहम मुकाबले में उनको नहीं होना, यह टीम के लिए अच्छा नहीं था। टॉस के दौरान कप्तान रियान पराग के उपलब्ध नहीं होने के पीछे कुछ अलग वजह बताई, जबकि मैच के बाद बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कुछ अलग बयान दिया। रियान पराग ने वर्कलोड मैनेजमेंट का बहाना दिया, जबकि विक्रम राठौर ने चोट को बाहर रखने के पीछे की वजह बताया। ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों के बयान इतने अलग क्यों हैं? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के टॉस के समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने रविंद्र जडेजा को बाहर रखने पर बताया था, "जड्डू भाई (रविंद्र जडेजा) अपने वर्कलोड मैन...