रविंद्र जडेजा ने रणजी मैच में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के बल्ले से रणजी ट्रॉफी मैच में एक कमाल की पारी आई। जडेजा ने एक दमदार शतक सौराष्ट्र के लिए जड़ा, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 16वां शतक है। छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजकोट में खेलते हुए रविंद्र जडेजा ने कमाल का खेल दिखाया और शानदार शतक जड़कर अपनी उपयोगिता साबित की। भारत की टीम जब न्यूजीलैंड के दौरे के लिए चुनी जाएगी तो निश्चित तौर पर उनका नाम टीम में आएगा, क्योंकि वे बहुत सारा अनुभव अपने खेल में लेकर आते हैं। रविंद्र जडेजा ने बहुत ही संयम के साथ बल्लेबाजी की। 209 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 102 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 48 के करीब का था, क्योंकि टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। वे उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे, जब 3 विकेट 120 रन पर गिर चुके थे। 118 पर दूसरा विकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.