रविंद्र जडेजा की आक्रामक सोच उन्हें मुकम्मल टेस्ट गेंदबाज बनाती है, टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने की तारीफ
नयी दिल्ली, अगस्त 4 -- भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रक्षात्मक गेंदबाज से हमेशा विकेट की तलाश करने वाले आक्रामक गेंदबाज बनने से रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में और परिपक्व गेंदबाज बने हैं । पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले कहा ,'' इससे पहले जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करते थे तो मकसद रन बचाना होता था, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। अगर पिच से मदद मिल रही है तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे। लेकिन अगर विकेट मददगार नहीं है तो उनका फोकस रन रोकना होता था।'' जडेजा ने 89 टेस्ट में 25 . 12 की औसत से 348 विकेट लिये हैं। पुजारा ने कहा ,'' उसे अपनी ताकत पता है और उसी के अनुरूप गेंदबाजी करता है। हर मैच में वह स्टम्प पर गेंद डालकर विकेट लेने की कोशिश करता है।'' उन्होंने कहा कि इस बदलाव से वह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.