रविंद्र गुर्जर ने पास किया अंतरराष्ट्रीय खो-खो टेक्निकल ऑफिसियल कोर्स
हापुड़, जुलाई 14 -- बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक रविंद्र गुर्जर ने अंतरराष्ट्रीय खो-खो टेक्निकल ऑफिसियल कोर्स पास किया है। एसएसवी पीजी कॉलेज के खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुदर्शन त्यागी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टेक्निकल ऑफिसियल कोर्स इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशन में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विगत वर्ष जून माह में एसजीटी यूनिवर्सिटी हरियाणा में आयोजित किया गया था। जिसमें भारत सहित नेपाल ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका मलेशिया नीदरलैंड अफ्रीका नेपाल सहित विभिन्न देशों के लगभग 80 ऑफिशल ने भाग लिया। जिसमें जनपद हापुड़ से रविंद्र गुर्जर ने भी प्रतिभाग किया और सफलतापूर्वक इस कोर्स को पास कर खो-खो के अंतरराष्ट्रीय ऑफिशियल का दर्जा प्राप्त किया। एथलेटिक्स संगठन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि रविंद्र गुर्जर बेसिक शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.