रविंद्र गंझू की निशानदेही पर पुलिस को बड़ी सफलता, एके-56 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
लातेहार, जुलाई 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य एवं 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू की निशानदेही पर लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एके-56 राइफल, 90 जीवित कारतूस, दो मैगजीन तथा एक काले रंग का पाउच बरामद किया है। इस संबंध में रविवार को एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि रविंद्र गंझू को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- चतरा में नक्सलियों के विरूद्ध तेज हुआ अभियानगिरफ्तारी और पूछताछ पूछताछ के दौरान मिली अहम सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। उन्होंने बताया कि बरामद एके-56 राइफल और अन्य सामग्री माओवादी गतिविधियों में उपयोग के लिए छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.