आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा आयोजित बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स सर्वे 2026 में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को देश के शीर्ष 25 जिलाधिकारियों में स्थान दिया गया है। सर्वेक्षण में उन्हें 862 अंक प्राप्त हुए। यह प्रकाशित सूची में सर्वोच्च स्कोर रहा। यह उपलब्धि उनके प्रशासनिक कौशल, जनसंवेदनशीलता, विकासोन्मुख दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा यह सर्वेक्षण देशभर में जिला प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अधिकारियों की पहचान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। वर्ष 2026 के सर्वेक्षण में लगभग 800 जिलों का अध्ययन किया गया।

सर्वेक्षण के मानकों का महत्व प्रशासनिक उपलब्धियों, विकास कार्यों, जनसंपर्क, नवाचार, संक...