मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जनपद इकाई का रविवार को नगर के फतहा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्वेशरैया हाल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविंद्र कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष,प्रभाशंकर आजाद को जिला मंत्री,लाल साहब बिंद को कोषाध्यक्ष,अजीत प्रताप सिंह को जिला संगठन मंत्री और अमरनाथ को संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में संजय तिवारी रहे। निर्वाचन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र बहादुर सिंह,महेंद्र प्रसाद बिंद,राजेंद्र प्रसाद,कुसुम देवी,बाबू लाल,नागेश्वर प्रसाद,धर्मेंद्र बिंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...