मुंगेर, मई 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती गुरुवार को पारामाउण्ट एकेडमी, तारापुर के सभागार में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक कुमारी अनुराधा, प्राचार्य उमेश पाठक,एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह,वाइस प्रिंसिपल सुरजीत पांडा एवं मो. अलीमुद्दीन ने संयुक्त रूप से रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। यह भी पढ़ें- रविंद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती मनाई गईकार्यक्रम की प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन,साहित्य एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर संक्षिप्त एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कक्षा 9 ए के छात्र गौरव कुमार ने बताया कि रविंद्रनाथ टैगोर केवल महान कवि ही नहीं,बल्कि उत्कृ...