रविंदर की शतकीय पारी से कानपुर पैंथर्स जीता
कानपुर, मई 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में खेले गए मुकाबले में कानपुर पैंथर्स ने कानपुर जेम्स इलेवन को 72 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए मैच में कानपुर पैंथर्स इलेवन की टीम ने 25 ओवर में चार विकेट पर 300 रन बनाए। टीम की ओर से रविंदर सिंह ने 107 रन की शतकीय पारी खेली। हिमांशु तिवारी ने 77 रन, मनिंदर सिंह ने नाबाद 47 रन बनाए। गेंदबाजी में जॉनी ठाकुर, अमन, अदनान व सुनील ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर जेम्स की पूरी टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 228 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- रॉयल स्ट्राइकर्स ने आरएससीसी को 141 रन से हराया टीम की ओर से अमन ने 110 रन, सुनील कनौजिया ने नाबाद 38 रन बनाए। गेंदबाजी में कामरेंद्र ने तीन, दवनदीप ने दो और विकास ने एक विकेट लिया। रविंदर सिंह को मैन ऑफ द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.