काशीपुर, मई 21 -- जसपुर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष लेखराज गौतम ने जसपुर के रविराज एडवोकेट को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविराज ने बताया कि पार्टी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर एवं काशीराम की विचारधारा को आगे बढ़ाने की उद्देश्य से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। बताया कि वह जल्द ही ईकाईयों का गठन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...