गंगापार, अप्रैल 30 -- बारा क्षेत्र में बिना वैध प्रपत्र और बिना जीएसटी के भुगतान के चल रहे वाहनों के खिलाफ गुरुवार भोर में तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पर सख्त कार्रवाई की गई है। इससे खनन माफिया में हड़कंप है। बारा के एसडीएम डॉ. गणेश कनौजिया के नेतृत्व में गुरुवार भोर में चलाए गए अभियान में आधा दर्जन वाहन बिना एमएम 11 (रवन्ना) और एक वाहन बिना जीएसटी भुगतान के पकड़ा गया। विशेष चेकिंग अभियान में नायब तहसीलदार शंकरगढ़ राकेश कुमार यादव ,थाना प्रभारी शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे की टीम ने शिवराजपुर, गाढ़ा कटरा और जनवा समेत विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान कुल सात डंपर व ट्रकों को रोका गया, जिनमें काली गिट्टी और बालू का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान कई वाहनों में वैध प्रपत्र नहीं थे। ऐसे सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.