मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- मैनपुरी। रंग-बिरंगे और आकर्षक पेंटेड स्टॉर्क जो उत्तर प्रदेश की स्थायी पक्षी प्रजातियों में से एक हैं, एक बार फिर अपने पारंपरिक घोंसला स्थलों पर प्रजनन ऋतु के लिए लौट आए हैं। मैनपुरी जनपद की करहल तहसील के ररुआ गांव को इनके महत्वपूर्ण घोंसला स्थलों में से एक माना जाता है। द हैबिटैट्स ट्रस्ट ने यूपी में पेंटेड स्टॉर्क के घोंसला स्थलों का सामुदायिक आधारित संरक्षण नामक परियोजना प्रारंभ की है। इसका उद्देश्य पक्षियों के प्राकृतिक आवासों का संरक्षण, स्थानीय सहभागिता बढ़ाना और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में इस प्रजाति के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। शुक्रवार को इस दिशा में कई शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय रारुआ और मूर्ति देवी इंटर कॉलेज बघुइया सैफई के छात्रों ने व्याख्यान श्रृंखला में भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.