लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- रमज़ान माह के दूसरे शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। पूरे जिले में शुक्रवार की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। लगभग सभी मस्जिदों में नमाज़ियों की तादाद में भारी इज़ाफ़ा देखा गया। नमाज़ के बाद लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी। 9 वें रोजे को रमज़ान महीने का दूसरा जुमा रहा। जुमे के दिन विशेष नमाज होती है।जुमे की नमाज पढ़ने के लिए हजारों रोजेदार और अन्य नमाजी वक्त से पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए। कई जगहों पर लोगों ने मस्जिदों की छतों पर नमाज अदा की। कुकरा। कस्बे की नूरी मस्जिद में माहे रमजान के दूसरे जुमे पर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जुमे की नमाज मुफ्ती मुनीर राजा बरकती ने अदा कराई। अपने बयान में उन्होंने बताया कि माहे रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। मुफ्ती मुनीर राजा ने लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.