रामपुर, फरवरी 28 -- माहे रमज़ान के दूसरे जुमे पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। कई मस्जिदों में जगह कम पड़ने पर नमाजियों ने बाहर सड़क और छतों पर सफबंदी कर जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए खास दुआ कराई गई। शुक्रवार को सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अज़ान होते ही नमाजी बड़ी संख्या में मस्जिदों की ओर रवाना हो गए। नगर की जामा मस्जिद और मस्जिद गौसिया बस स्टैंड नमाजियों से पूरी तरह भर गईं। मस्जिदों के भीतर स्थान कम पड़ने पर लोगों ने बाहर और छतों पर कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। नमाज के बाद जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी ने अपने बयान में रमज़ान की बरकतों पर रोशनी डालते हुए लोगों से आपसी भाईचारा, सब्र और परहेजगारी अपनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.