रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने रम्पुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी के दो मामले पकड़े हैं। एसडीओ अन्नू अरोरा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न परिसरों की जांच की। इस दौरान रम्पुरा निवासी रेशमा देवी पत्नी दलपत और ज्ञानी गुप्ता पुत्र राजा राम के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया बिजली चोरी के मामलों में एसडीओ अन्नू अरोरा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- रम्पुरा में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...