पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर। मैगलगंज हाइवे के किनारे मौजूद मंदिर के बाहर होटल और दुकाने संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने दुकानें हटाने की मांग की। इस पर दुकानदारों ने मना कर दिया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी पनप गई। उन्होंने पुलिस बुला ली। दुकानदारों ने पांच दिन का समय दुकानें हटाने के लिए मांगा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर से मैगलगंज हाइवे गुजरा है। हाइवे के किनारे पूराना मंदिर है। उसके बाहर दो होटल, बालकटिंग आदि की दुकाने संचालित हो रही हैं। ग्रामीणों ने दुकानदारों से मंदिर के लिए सहयोग मांगा। इस पर दुकानदरों ने मना कर दिया। जानकारी लगते ही दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने सहयोग न करने पर दुकानें मंदिर के बाहर से हटाने की मांग की। कुछ लोग दुकानदारों के समर्थन में आ गए। इससे काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल बना रहा। ...