रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा में शनिवार देर रात शराब के नशे में युवकों पर घर के बाहर हुड़दंग और विरोध करने पर पथराव करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामसेवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात अपने घर पर सो रहा था। तभी पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ खरगोश पुत्र कान्ती कोली कलिया निवासी वार्ड 23 रम्पुरा और उसका साथी शराब के नशे में गाली-गलौज और हुड़दंग मचा रहे थे। रात भर यह हुड़दंग मचाते रहे, जब पीड़ित सुबह लगभग छह बजे उठा तो पंकज कोली फिर से पीड़ित के घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- वेटर से मारपीट, तलवार से काटने की धमकी दी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने पथराव कर दिया। इस बीच जब पीड़ित बचकर भागा तो आरोपी ने तलवार से हमला किया। वहीं मोहल्ले...