रामपुर, जून 27 -- शाहबाद के रम्पुरा बिजलीघर से जुड़े करीब पांच गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से शुक्रवार रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग रम्पुरा बिजलीघर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। शाहबाद के रम्पुरा, मोहलिया और खनुपुरा समेत अन्य गांव के ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। यह भी पढ़ें- रम्पुरा बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और ग्रामीण...