बरेली, मार्च 4 -- मीरगंज। रम्पुरा किसानान में दो परिवार के लोगों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। रम्पुरा किसानान निवासी मगन बिहारी के मुताबिक एक मार्च को शाम करीब सात बजे पड़ोसी कृष्णपाल, धर्मेंद्र, बालजीत और रामचरन ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें ईंट-पत्थर और नल के हत्थे से पीटा। जिससे वह घायल हो गए। उनके दांत टूट गए। गर्भवती पत्नी रूमा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के वेदराम का आरोप है कि सूरज, वीरेंद्र और मगन बिहारी ने उन्हें और उनके परिजनों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। वीरेंद्र ने सिर पर नल का हत्था मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.