हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रमोलिया हाउस सभागार में आयोजित लेखन कार्यशाला बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यह कार्यशाला युवाओं के रचनात्मकता, संवाद और साहित्यिक संवेदना का केंद्र बनी हुई है। रंगकर्मी दिनेश सिंह और अंकित साह के संयोजन में आयोजित कार्यशाला में लेखक अनिल कार्की संदर्भदाता के रूप में प्रतिभागियों को रचनात्मक लेखन की कला, उसके शिल्प और वैचारिक आयामों से परिचित करा रहे हैं। छह दिवसीय इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को कहानी, कविता और उपन्यास जैसी विविध साहित्यिक विधाओं के लेखन की प्रक्रिया, संरचना और संवेदनात्मक पक्षों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान लेखन के मूल प्रश्नों, रचनात्मक अभ्यासों और अभिव्यक्ति की बारीकियों पर गहन विमर्श किया जा रहा है। साथ ही प्रतिभागियों को पात्र निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.