मोतिहारी, मई 27 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। रमेश हत्याकांड में हरसिद्धि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अज्ञात अभियुक्तों को भी पुलिस चिन्हित कर तकनीकी अनुसंधान के साथ गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक के भाई दिनेश साह ने थाने में दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। दिए आवेदन में उसने आरोप लगाया था कि गत रविवार को घर से दुकान पर जाने को कहकर रमेश निकले थे। उसके बाद वे घर पर फोन नहीं किए। अचानक उनकी हत्या की खबर मंगलवार को मिली। दिए आवेदन में मृतक के भाई दिनेश साह ने आरोप लगाया है उसकी बहन की शादी पानापुर नवका टोला में हुई है। वह हरसिद्धि बाजार में परचून का दुकान किया था। जो एक साल पहले बंद कर दिया। उसी ...