गुमला, मार्च 14 -- लोकतंत्र में एक वोट की कितनी अहमियत होती है, इसका उदाहरण झारखंड में देखने को मिला। गुमला नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में एक वोट ने निर्णायक भूमिका निभाई। मैदान में तीन उम्मीदवार खड़े थे। महज एक वोट से जीत हासिल कर रमेश कुमार चीनी गुमला नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। गुमला नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें मनीष कुमार, मुसर्रत परवीन और रमेश कुमार चीनी शामिल थे। मतदान के बाद हुई मतगणना में रमेश कुमार चीनी को 10 वोट प्राप्त हुए, जबकि मनीष कुमार को 9 और मुसर्रत परवीन को 3 वोट मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही चीनी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रमेश कुमार चीनी को विजयी घोषित कर उन्हें बधाई दी गई। इससे पहले नगर परिषद गुमला के नवनिर्वाचित वार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.