रमेश अवस्थी बने क्षेत्र विकास योजना समिति सदस्य
कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी को कानपुर विकास से जुड़ी योजनाओं को संसदीय स्तर पर नई मजबूती मिलने जा रही है। रमेश अवस्थी को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) समिति में सदस्य नामित किया गया है। सांसद की नई जिम्मेदारी से स्थानीय विकास कार्यों की निगरानी, समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों को और मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। रमेश अवस्थी ने बताया कि कानपुर का विकास पहली प्राथमिकता थी और रहेगी। क्षेत्र की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की अनुशंसा करने में मदद मिलेगी। सांसद के संसदीय क्षेत्र के लिए प्रतिवर्ष पांच करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान है। ऐसे में समिति की जिम्मेदारी विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.