रमुआपुर में हाथियों ने उजाड़ दी गन्ना और केले की फसल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- बम्हनपुर। मझगईं वन रेंज के रमुआपुर क्षेत्र में गुरुवार रात जंगली हाथियों ने कई किसानों की गन्ना और केले की फसल रौंदकर तबाह कर डाली। जंगली हाथियों के लगातार उपद्रव से किसान बेहद परेशान हैं। लगातार नुकसान से परेशान किसान इन हालात में खेती करना नामुमकिन बताते हैं। पिछले तीन दिनों से जंगली हाथियों ने बौधिया कलां के रमुआपुर इलाके के खेतों में तांडव मचा रखा है। रात के वक्त जंगली हाथियों का झुंड खेतों में दाखिल होकर किसानों की मेहनत से पैदा की गई फसलों को चबाकर तथा रौंदकर बर्बाद कर देता है। गुरुवार रात यहां के खेतों में पहुंचे हाथियों के झुंड ने चालीस से ज्यादा किसानों की कई एकड़ गन्ने और केले की फसल पूरी तरह से तबाह कर दी। किसानों का कहना है कि वे रात-रात भर जागकर ढोल-नगाड़े बजाकर और मशालें आदि जलाकर हाथियों को भगाने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.