बिजनौर, मई 31 -- कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम महुआ निवासी साहित्यकार एवं कवयित्री रमा त्यागी 'एकाकी' को देहरादून में आयोजित संदल फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव में 'साहित्य रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संदल फाउंडेशन का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 27 एवं 28 मई को देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, कवियों और कवयित्रियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में करीब 40 कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। यह भी पढ़ें- रमा त्यागी 'एकाकी' को मिला साहित्य रत्न सम्मान सम्मान समारोह कार्यक्रम में रमा त्यागी 'एकाकी' की कविताओं को श्रोताओं और साहित्य प्रेमियों ने खूब सराहा। उनकी साहित्यिक सेवाओं और रचनात्मक योगदान को देखत...