बिजनौर, सितम्बर 24 -- भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन में राजा का ताजपुर निवासी सत्यव्रत त्यागी की पुत्री एवं गाजियाबाद निवासी लेखिका-कवयित्री रमा त्यागी 'एकाकी' को भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में उनकी कविता 'दहलीज पार नहीं की मैंने' को खूब सराहा गया। 'एक उदास दिन का गीत' का हुआ विमोचनइस अवसर पर उनके काव्य संग्रह 'एक उदास दिन का गीत' का विमोचन भी किया गया। प्रगति विचार एवं साहित्य मंच के तत्वावधान में वीरेंद्र सिंह वीर की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का संचालन राजपाल यादव ने किया। मुख्य अतिथि भूटान ब्रॉडकास्टिंग के निदेशक हरिकामान राई तथा विशिष्ट अतिथि भूटानी कवि-गीतकार अच्युत घिमिरे और वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीदास शर्मा र...