रांची, नवम्बर 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने रमा खलखो को झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। रमा खलखो के महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर झारखंड कांग्रेस परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कांग्रेस पार्टी ने आलाकमान के प्रति इसके लिए आभार जताया है कि पार्टी ने एक सशक्त, जुझारू और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रमा खलखो को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रमा खलखो के नेतृत्व में झारखंड महिला कांग्रेस और भी अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी। प्रदेश की महिलाओं की आवाज बुलंद कर संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया विस्तार देगी। रमा खलखो का नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.