अयोध्या, जुलाई 16 -- Ram Mandir Donation Theft: राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए दोनो आरोपियों सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा से पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट कराया। इस दौरान दोनों आरोपियों से चोरी की योजना, वारदात को अंजाम देने के तरीके और चोरी के बाद रकम व आभूषणों को ठिकाने लगाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस की टीम रमाशंकर मिश्रा को लेकर मीरापुर स्थित उसके किराए के मकान पर लेकर गई। यहां से पुलिस ने एक पिठ्ठू बैग बरामद किया। हालांकि पुलिस ने बैग में क्या मिला, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि इसमें चढ़ावे से जुड़ी नकदी या आभूषण हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस दोनों...