भभुआ, फरवरी 20 -- गौरक्षणी और रमावतपुर के बीच खून से लथपथ मिला महिला का शव मृतका के बड़े भाई ने बहनोई और उसके परिजनों पर लगाया आरोप (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रमावतपुर गांव की एक महिला की हत्या गुरुवार की रात चाकू से गोदकर कर दी गई। हत्या करने के बाद उसके शव को गौरक्षणी और रमावतपुर के बीच छलका के पास फेंक दिया गया था, जहां से पुलिस ने शुक्रवार को खून से लथपथ उसके शव को बरामद किया। मृतका 22 वर्षीया पिंकी कुमारी रमावतपुर निवासी उपेंद्र मुसहर की पत्नी थी। मृतका के बड़े भाई सोनहन थाना क्षेत्र के मोहनडड़वा निवासी बबन मुसहर ने अपने बहनोई और उसके परिजनों पर चाकू से गोदकर पिंकी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मामले में भगवानपुर थाने में आवेदन दिया है। घटना की जानकारी जैसे ही शुक्रवार को स्थानीय पुलिस को मिली थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.