बागपत, अप्रैल 10 -- बागपत। सहकारी चीनी मिल रमाला ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ना भुगतान की राशि जारी कर दी है। मिल प्रशासन की ओर से लगभग 36 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेजा गया है। मिल के महाप्रबंधक गौविद मौर्य ने बताया कि यह भुगतान 6 फरवरी 2026 तक की गन्ना आपूर्ति के सापेक्ष जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों का बकाया भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और शेष भुगतान भी जल्द जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले रमाला मिल के उपसभापति जयदेव सिंह ने लखनऊ में गन्ना विभाग की प्रबंध निदेशक ईशा दूहण से मुलाकात कर किसानों के गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मिल क्षेत्र के किसानों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की थी। गुरुवार को ही 36 करोड़ रुपये का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.