बागपत, मार्च 31 -- बागपत। सहकारी चीनी मिल रमाला में मंगलवार को गन्ना पलटते समय ट्रैक्टर-ट्राली गन्ना चेन में गिर गई, जिसके नीचे दबने किसान घायल हो गया। मिल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गन्ना चेन बंद की और किसान को निकाला। परिजनों ने किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थित बनी है। बूढ़पुर निवासी किसान हरीश मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर मिल पहुंचा। कांटे पर तौल कराने के बाद वह गन्ना चेन में गन्ना पलट रहा था। इसी दौरान गन्ने में बंधा रस्सा अचानक चेन में उलझ गया और ट्रैक्टर-ट्राली चेन में जा गिरी। हादसे में हरीश भी दब गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल मशीन बंद कर दी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। आसपास मौजूद किसानों की मदद से हरीश को बाहर निकाला गया। परिजन उसे बड़ौत के एक निजी अस्पताल में...