बागपत, जुलाई 4 -- रमाला। रमाला सहकारी चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के बीच बंदरों का आतंक कर्मचारियों और मजदूरों के लिए मुसीबत बन गया है। शुक्रवार दोपहर मिल परिसर में चीनी की लोडिंग के दौरान बंदरों के झुंड ने मजदूरों पर हमला कर दिया, जिसमें एक मजदूर घायल हो गया। शुक्रवार को मिल परिसर में चीनी की लोडिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंचा और अचानक काम कर रहे मजदूरों पर हमला बोल दिया। हमले में गांव कुमरा विष्णुपुर जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी मजदूर पप्पू यादव घायल हो गया। साथी मजदूर घायल को उपचार के लिए बराल गांव स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। मजदूरों का कहना है कि चीनी मिल परिसर में लंबे समय से बड़ी संख्या में बंदरों का डेरा है, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद मिल ...