शाहजहांपुर, मार्च 21 -- तिलहर की सिंह कॉलोनी निवासी रमापति द्विविद सोती का चयन भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ के रंगमंडल प्रमुख पद पर हुआ है। अकादमी की जारी सूची में नाम आने के बाद परिवार और रंगकर्मियों में खुशी है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से एमए हिंदी करने के बाद सोती ने कोरोनेशन आर्ट थिएटर में जरीफ मलिक आनंद के मार्गदर्शन में रंगमंच की शुरुआत की। 2009 में हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से थिएटर आर्ट्स में मास्टर डिग्री ली और 2014 में सिंगापुर के इंटरकल्चरल थिएटर इंस्टीट्यूट से छात्रवृत्ति प्राप्त की। सोती ने देश-विदेश के कई निर्देशकों से प्रशिक्षण लेकर विभिन्न मंचीय प्रस्तुतियां दीं। वर्ष 2016 में थिएटर इंक और एमएलआर थिएटर फाउंडेशन की स्थापना कर कई प्रोजेक्ट किए। इंटरव्यू में 67.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चयनित हुए सोती को...