मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। रमजान माह के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज जिले भर की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नजाम में अल्लाह ताला से मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ की गई। दोपहर में अलविदा जुमा के निर्धारित समय पर नजाम अदा करने के लिए नये कपड़े सिर पर टोपी लगाकर अपने-अपने क्षेत्र के मस्जिदों में नमाजी पहुंचे। नगर से लेकर ग्रामीण मस्जिदों के आसपास ऐतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनात रही। इस अवसर पर बताया गया कि रमजान खत्म होने से पहले सदका-ए-फितरा देना मुसलमान के लिए जरूरी है। फितरा और दान गीरबों को दिया जाता है। ताकि गरीबों की मदद की जा सके और वो ईद की तैयारी कर सकें। रमाज के पवित्र महीने का आखिरी अशरा चल रहा है। शुक्रवार रमजान का आखिरी अलविदा जुमा है। ये जुमा सिर्फ आखिरी शुक्रवार नहीं बल्कि आत्म मंथन, इबादत और इंसानियत के प्...