गंगापार, अप्रैल 15 -- सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने मेजा व मांडा के सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर तैनात रमाकांत तिवारी को विकास खंड उरुवा का प्रभार भी दे दिया है। उरुवा विकास खंड के पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार भारतीया को जिलापूर्ति कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। दिनेश कुमार के खिलाफ कई कोटेदारों ने जिलापूर्ति कार्यालय सहित डीएम से मिल भ्रष्टाचार की शिकायत कर रखी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को हटा दिया। यह भी पढ़ें- केड़वर गांव में त्रिस्तरीय समिति करेगी विकास का कार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.