रमवा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, घर-घर हुआ सर्वे
फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। हसवा ब्लाक के रमवा गांव में चिकनपाक्स के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को मुख्यालय से पहुंची टीम ने स्थानीय सीएचसी हसवा के स्टाफ के साथ गांव में सर्वे और जांच अभियान चलाया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शुरुआती मरीजों में दिखे लक्षण, 50 घरों का सर्वेस्वास्थ्य टीम को जानकारी मिली कि रविवार को गांव के दीपेन्द्र, छोटू, नीलू, पुनीत, दीपिका, राजकुमार और मोनू समेत कई लोगों में बुखार और लाल दाने के लक्षण सामने आए थे। यह भी पढ़ें- चिकन पॉक्स से एक ही घर के चार बच्चे पीड़ित टीम के पहुंचने तक अधिकतर मरीजों के दाने सूख चुके थे और उनकी स्थिति सामान्य पाई गई, जिससे राहत की स्थिति बनी। आशा कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.