रमपुरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
औरैया, जून 27 -- प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत ने क्षेत्र के रमपुरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली आपूर्ति, जर्जर विद्युत लाइनें, ट्रांसफार्मर समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने इससे पूर्व दोवा माफी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अंकित के ग्राम रमपुरा, पोस्ट बरौना कला स्थित आवास पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुछ मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया। ऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.