आरा, अप्रैल 23 -- आरा। शहर के रमना मैदान में पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हाई मास्क लाइट की मरम्मत नगर निगम की ओर से करा दी गई। अब इसकी जानकारी देते हुए महापौर इंदु देवी ने बताया कि रमना मैदान में खराब पड़ी हाई मास्क लाइट का मरम्मत संबंधी काम पूरा कर लिया गया है। वहीं ओपेन जिम के उपकरणों की मरम्मत व पुनर्स्थापना का कार्य जल्द ही कराया जाएगा। महापौर ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि ओपेन जिम की मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों का नियमित रखरखाव किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...