आरा, अप्रैल 19 -- आरा, हिप्र.। वीर कुंवर सिंह रमना मैदान के ओपन जिम के टूटे उपकरणों को आरा शहर के कुछ उत्साही युवाओं ने बिना किसी सरकारी सहयोग और मदद के ठीक किया। मैदान में टहलने आने वाले लोगों ने युवाओं के इस जज्बे उत्साहित किया है। रमना मैदान के ओपन जिम में बहुत सारे उपकरण टूट गये थे। नगर निगम और सरकारी उदासीनता के कारण उपेक्षा का शिकार था। यहां लगे हुए उपकरणों के टूट जाने के बाद मरम्मत नहीं हो रही थी। टूटी हुईं मशीनों के कारण कोई न कोई घायल या चोटिल होते रहता था। इसके बाद खबर छपने के बाद भी सुधार नहीं होते देख आरा शहर के कुछ उत्साहित युवाओं ने स्वयं ठीक करने का बीड़ा उठाया और रविवार को वेल्डिंग मशीन, रामी, फावड़ा, सीमेंट, गिट्टी और बालू लेकर सुबह-सुबह पहुंच कर बबलू कुमार, रंजीत कुमार और उनके साथियों ने मरम्मत की। इनके कार्य को देख समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.