गढ़वा, मई 30 -- रमना, प्रतिनिधि। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मड़वानिया पंचायत सचिवालय के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामकुमार चंद्रवंशी और संजय कुमार पाठक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज का वास्तविक आईना है। सभी ने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाचार विक्रेताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- समाज की जरूरतों को पूरा करती है पत्रकारिता : प्रो. उमेश मौके पर पत्रकार उमेश...