मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के रमना से मोबाइल टावर के सिग्नल जाम कर देने वाला गैरकानूनी चीनी डिवाइस बरामद हुआ है। कपड़ा का थोक कारोबार करने वाले एक व्यवसायी की दुकान में लगे इस डिवाइस के कारण इलाके में मोबाइल उपभोक्ताओं के फोन में सिग्नल की समस्या आ रही थी। तकनीकी जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को दुकान पर पुलिस के साथ दबिश दी गई तो इस खेल का खुलासा हुआ। रिपीटर नामक इस चीनी डिवाइस को जब्त कर लिया गया है। इसकी गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रमना क्षेत्र में यह डिवाइस एयरटेल कंपनी के टावर नेटवर्क के सिग्नल को ब्लॉक कर रहा था। कंपनी को उपभोक्ताओं से लगातार शिकायत मिल रही थी। कंपनी ने अपने एक्सपर्ट इंजीनियर से जांच कराई। जांच में इलाके में एक रिपीटर की सक्रियता की जानकारी मिली। गैरकानूनी चीनी डिवाइस ने रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.