गढ़वा, फरवरी 3 -- रमना। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रमना में भीम आर्मी क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धा व सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर की गई। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संत रविदास और बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम को समाजसेवी रामचंद्र राम, मुंशी पासवान,भोला राम व राजकुमार साह ने संबोधित किया। मौके पर अमित कुमार, मुन्ना रवि, रविंद्र आर्या और सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.