गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने रमना प्रखंड के चुंदी स्थित आंगनबाड़ी भवन को नए भवन में शिफ्ट नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नया भवन बन जाने के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र अब भी किराए के मकान में संचालित हो रहा है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस पर उपविकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने संबंधित विभाग को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर आंगनबाड़ी केंद्र को नए भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार चुंदी गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम के नियमित रूप से नहीं बैठने का मामला भी बैठक में उठाया गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.