रमना-डंडई भाया सोनेहारा पथ उन्नयन कार्य का शिलान्यास आज
गढ़वा, मई 17 -- रमना। रमना से डंडई वाया सोनेहारा पथ उन्नयन कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक अनंत प्रताप देव करेंगे। कार्यक्रम रमना स्थित भगत सिंह चौक के समीप पीपल पेड़ के पास आयोजित किया गया है। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का उन्नयन कार्य कराया जाना है। सड़क के उन्मुखीकरण और चौड़ीकरण के बाद रमना, सोनेहारा एवं डंडई प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा कनेक्टिविटी बढ़ने से रमना और डंडई का आर्थिक विकास भी होगा। विधायक प्रतिनिधि ने लोगों से शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.