वाराणसी, दिसम्बर 28 -- वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव में शुक्रवार रात में तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने पूरी रात गांव में गश्त की। वन विभाग की एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। कई जगहों पर जानवरों के पंजे के निशान मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है कि निशान किस जानवर के हैं। रमना गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने बताया कि दूध बेचकर लौट रहे एक युवक ने तेंदुए की जानकारी दी थी। वन विभाग के उप निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि लगातार गश्त हो रही है। अबतक तेंदुआ होने की सटीक जानकारी नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.