मथुरा, जनवरी 4 -- जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल ने हरीश राघव पब्लिक स्कूल को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी पेश की। हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर जूनियर जिला क्रिकेट लीग में टॉस रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल ने जीता और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव रितेश शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। हरीश राघव पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 115 रन बनाए, जिसमें अमित ने 45 रन का योगदान दिया। रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रिंस ने 3 और ध्रुव तथा भुवनेश ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 19.4 ओवर में 8 विकेट ...