अल्मोड़ा, मई 29 -- सोमेश्वर। रनमन क्षेत्र के कई गांवों में गुलदार की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। रमनम में बुधवार को गुलदार दिनदहाड़े दिखाई दिया। इससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने बताया कि बीते एक माह में गुलदार एक दर्जन से अधिक मवेशियों को मार चुका है। सोमेश्वर के ग्राम पंचायत ओकाली, पांया, सोन कोटुली और रनमन क्षेत्र में पिछले एक माह में गुलदार ने दहशत मचा रखी है। सुबह और शाम ढलने के बाद गुलदार गांवों में आबादी क्षेत्रों में तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के कई जानवरों को निवाला बना चुके गुलदार अब आम रास्तों के अलावा खेतों में भी दिखाई देने लगे हैं। यह भी पढ़ें- रनमन में दिनदहाड़े दिखे गुलदार ने फैलाई दहशत बुधवार अपराह्न तीन बजे ओकाली गांव में त्रिवेणी प्रसाद पांडे के आंगन गुलदार उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया। लोगों का कहना ...