उरई, फरवरी 10 -- उरई। रमजान उल मुबारक शुरू होने से पहले ईद कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप नगर में सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। मंगलवार को ईदगाह कमेटी ने डीएम को मांग पत्र देते हुए कमेटी अध्यक्ष अयूब अंसारी ने बताया 18 या 19 फरवरी से रमजान उल मुबारक का महीना शुरू हो रहा है। मस्जिदों, ईदगाहों एवं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में नियमित सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाएं सुचारू रखी जाएं, ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कमेटी ने डीएम से मांग की गई कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद सेंगर शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के अलावा मोहम्मद हाशिम, लाइक अहमद,आला मंसूरी, मोहम्मद सलीम,शब्बीर अहमद,म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.