अररिया, फरवरी 19 -- अररिया। संवाददाता पूरी उम्मीद है कि मुस्लिम समुदाय गुरुवार से माहे रमजान का फर्ज रोजा शुरू करेंगे। रमजान को लेकर जहां मुस्लिम समाज रोजा रखने और नमाजे तरावीह सहित अन्य तरह की इबादतों के लिए जरूरी तैयारी में जुटा नजर आ रहा है। वहीं किराना व अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों की खरीदारी भी जम कर हो रही है। हालांकि ये खरीदारी तो पिछले कई दिनों से चल रही थी, लेकिन बुधवार को तो जैसे भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक किराना की सभी छोटी बड़ी दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। बताया जाता है अधिकांश बड़े कुराना व्यापारी होम डेलिवरी भी शुरू कर चुके हैं। लिहाजा जो लोग भीड़ में बहुत देर तक इंतजार नहीं करना चाहते थे, उन्होंने मोबाइल द्वारा सामग्रियों की लिस्ट संबंधित दुकानदारों को भेज दी। ताकि दुकानदार अपनी सुविधानुसार सामान पैक कर रख दें या घर भि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.