मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर रमजान व होली पर्व पर शहर में बिजली सप्लाई सुचारू कराने, पानी की समस्या से निजात दिलाने व शहर में साफ सफाई को लेकर एक ज्ञापन अधिनस्थ अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 फरवरी से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। शहर के कुछ इलाके जैसे नियाजुपुरा व मीमलाना रोड की गलियों में जल भराव की समस्या व कूड जमा रहने से परेशानी का सामना करना पडता है और बीमारी भी पनपती है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इन जन समस्याओ का समाधान जल्द कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मौ. खालिद, शकील, मौ. शाहजेब अंसार, उस्मान, फैज आलम, फिरोज, सतनाम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.